करना मन ध्यान महामंत्र
Karaoke :
करना मन ध्यान महामंत्र णमोकार॥
पहली बार बोले मन ’णमो अरिहंताणं’
होंगे पाप के नाश महामंत्र णमोकार॥
दूजी बार बोले मन ’णमो सिद्धाणं’
होगा ज्ञान प्रकाश महामंत्र णमोकार॥
तीजी बार बोले मन ’णमो आयरियाणं’
होवे ज्ञान ध्यान महामंत्र णमोकार॥
चौथी बार बोले मन ’णमो उवज्झायाणं’
होवे आतम ज्ञान महामंत्र णमोकार॥
पांचवी बार बोले मन ’णमो लोए सव्वसाहूणं’
होंगे भव से पार महामंत्र णमोकार॥