
अमृतचंद्राचार्य : संस्कृत
अथेदमेव सिद्धागमज्ञानतत्त्वार्थश्रद्धानसंयतत्वयौगपद्यात्मज्ञानयौगपद्यसंयतत्वमैकाग्र्य-लक्षणश्रामण्यापरनाम मोक्षमार्गत्वेन समर्थयति - ज्ञेयज्ञातृतत्त्वतथाप्रतीतिलक्षणेन सम्यग्दर्शनपर्यायेण, ज्ञेयज्ञातृतत्त्वतथानुभूतिलक्षणेन ज्ञानपर्यायेण, ज्ञेयज्ञातृक्रियान्तरनिवृत्तिसूत्र्यमाणद्रष्टुज्ञातृतत्त्ववृत्तिलक्षणेन चारित्रपर्यायेण च, त्रिभिरपि यौगपद्येन भाव्यभावकभावविजृम्भितातिनिर्भरेतरेतरसंवलनबलादङ्गाङ्गिभावेन परि-णतस्यात्मनो यदात्मनिष्ठत्वे इति संयतत्वं तत्पानकवदनेकात्मकस्यैकस्यानुभूयमानतायामपि समस्तपरद्रव्यपरावर्तत्वादभिव्यक्तैकाग््रयलक्षणश्रामण्यापरनामा मोक्षमार्ग एवावगन्तव्य: । तस्य तु सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्ग इति भेदात्मकत्वात्पर्यायप्रधानेन व्यवहारनयेन ऐकाग्र्यं मोक्षमार्ग इत्यभेदात्मकत्वात् द्रव्यप्रधानेन निश्चयनयेन, विश्वस्यापि भेदाभेदात्मक-त्वात्तदुभयमिति प्रमाणेन प्रज्ञप्ति: ॥२४२॥ इत्येवं प्रतिपत्तुराशयवशादेकोऽप्यनेकीभवं स्त्रैलक्षण्यमथैकतामुपगतो मार्गोऽपवर्गस्य यः । द्रष्टृज्ञातृनिबद्धवृत्तिमचलं लोकस्तमास्कन्दता- मास्कन्दत्यचिराद्विकाशमतुलं येनोल्लसन्त्याश्चितेः ॥१६॥ अब, यह समर्थन करते हैं कि आगमज्ञान - तत्त्वार्थश्रद्धान - संयतत्त्व के युगपत्पने के साथ आत्मज्ञान के युगपत्पने की सिद्धिरूप जो यह संयतपना है वही मोक्षमार्ग है, जिसका दूसरा नाम एकाग्रतालक्षणवाला श्रामण्य है :-
वह ( संयतत्त्वरूप अथवा श्रामण्यरूप मोक्षमार्ग) भेदात्मक है, इसलिये 'सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र मोक्षमार्ग है' इस प्रकार पर्यायप्रधान व्यवहारनय से उसका प्रज्ञापन है; वह (मोक्षमार्ग) अभेदात्मक है इसलिये 'एकाग्रता मोक्षमार्ग है' इसप्रकार द्रव्यप्रधान निश्चयनय से उसका प्रज्ञापन है; समस्त ही पदार्थ भेदाभेदात्मक है इसलिये 'वे दोनों, (सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र तथा एकाग्रता) मोक्षमार्ग है' इस प्रकार प्रमाण से उसका प्रज्ञापन है ॥२४२॥ (अब श्लोक द्वारा मोक्षप्राप्ति के लिये द्रष्टा-ज्ञाता में लीनता करने को कहा जाता है ।) (कलश-१६ -- मनहरण कवित्त)
इस प्रकार, प्रतिपादक के आशय के वश, एक होने पर भी अनेक होता हुआ (अभेदप्रधान निश्चयनय से एक-एकाग्रतारूप होता हुआ भी वक्ता के अभिप्रायानुसार भेदप्रधान व्यवहारनय से अनेक भी -- दर्शन-ज्ञान-चारित्ररूप भी होता होने से) एकता (एकलक्षणता) को तथा त्रिलक्षणता को प्राप्त जो अपवर्ग (मोक्ष) का मार्ग उसे लोक द्रष्टा- ज्ञाता में परिणति बांधकर (लीन करके) अचलरूप से अवलम्बन करे, जिससे वह (लोक) उल्लसित चेतना के अतुल विकास को अल्पकाल में प्राप्त हो ।
इसप्रकार जो प्रतिपादन के अनुसार । एक होकर भी अनेक रूप होता है । निश्चयनय से तो मात्र एकाग्रता ही । पर व्यवहार से तीन रूप होता है ॥ ऐसे मोक्षमार्ग के अचलालम्बन से । ज्ञाता-दृष्टाभाव को निज में ही बाँध ले ॥ उल्लसित चेतना का अतुल विलास लख । आत्मीकसुख प्राप्त करे अल्पकाल में ॥१६॥ |
जयसेनाचार्य : संस्कृत
अथ यदेव संयततपोधनस्य साम्यलक्षणं भणितं तदेव श्रामण्यापरनामा मोक्षमार्गो भण्यत इति प्ररूपयति -- दंसणणाणचरित्तेसु तीसु जुगवं समुट्ठिदो जो दु दर्शनज्ञानचारित्रेषु त्रिषुयुगपत्सम्यगुपस्थित उद्यतो यस्तु कर्ता, एयग्गगदो त्ति मदो स ऐकाग्रयगत इति मतः संमतः, सामण्णं तस्स पडिपुण्णं श्रामण्यं चारित्रं यतित्वं तस्य परिपूर्णमिति । तथाहि — भावकर्मद्रव्य-कर्मनोकर्मभ्यः शेषपुद्गलादिपञ्चद्रव्येभ्योऽपि भिन्नं सहजशुद्धनित्यानन्दैकस्वभावं मम संबन्धि यदात्म-द्रव्यं तदेव ममोपादेयमितिरुचिरूपं सम्यग्दर्शनम्, तत्रैव परिच्छित्तिरूपं सम्यग्ज्ञानं, तस्मिन्नेव स्वरूपे निश्चलानुभूतिलक्षणं चारित्रं चेत्युक्तस्वरूपं सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्रत्रयं पानकवदनेकमप्यभेदनयेनैकं यत् तत्सविकल्पावस्थायां व्यवहारेणैकाग्रयं भण्यते । निर्विकल्पसमाधिकाले तु निश्चयेनेति । तदेव च नामान्तरेण परमसाम्यमिति । तदेव परमसाम्यं पर्यायनामान्तरेण शुद्धोपयोगलक्षणः श्रामण्यापरनामामोक्षमार्गो ज्ञातव्य इति । तस्य तु मोक्षमार्गस्य सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्ग इति भेदात्मकत्वा-त्पर्यायप्रधानेन व्यवहारनयेन निर्णयो भवति । ऐकाग्रयं मोक्षमार्ग इत्यभेदात्मकत्वात् द्रव्यप्रधानेननिश्चयनयेन निर्णयो भवति । समस्तवस्तुसमूहस्यापि भेदाभेदात्मकत्वान्निश्चयव्यवहारमोक्षमार्गद्वयस्यापिप्रमाणेन निश्चयो भवतीत्यर्थः ॥२७७॥ एवं निश्चयव्यवहारसंयमप्रतिपादनमुख्यत्वेन तृतीयस्थलेगाथाचतुष्टयं गतम् । अब, संयत मुनिराज का जो यह साम्यलक्षण कहा है, वही श्रामण्य दूसरा नाम मोक्षमार्ग कहलाता है; ऐसा निरूपित करते हैं - [दंसणणाणचरित्तेसु तीसु जुगवं समुट्ठिदो जो दु] जो कर्ता दर्शन-ज्ञान-चारित्र - तीनों में अच्छी तरह से उपस्थित-उद्यत हैं, [एयग्गगदो त्ति मदो] वे एकाग्रता को प्राप्त हैं- ऐसा माना गया है- स्वीकार किया गया है, [सामण्णं तस्स पडिपुण्णं] उनके श्रामण्य-चारित्र-यतिपना परिपूर्ण है । वह इसप्रकार- भावकर्म द्रव्यकर्म और नोकर्मों से तथा शेष पुद्गल आदि पाँच द्रव्यों से भी भिन्न सहज-शुद्ध हूं हमेशा आनन्द एक स्वभावरूप मुझ सम्बन्धी जो आत्मद्रव्य है (मैं जो आत्मद्रव्य हूं), वही मुझे उपादेय है- ऐसी रुचिरूप सम्यग्दर्शन, उसकी ही विशेष जानकारीरूप सम्यग्ज्ञान और उसी स्वरूप में निश्चल अनुभूति लक्षण चारित्र- इसप्रकार कहे गये स्वरूपवाले जो सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र तीनों पानक (ठंडाई) के समान अनेक होने पर भी अभेदनय से एक हैं वे सविकल्प दशा में व्यवहार से एकाग्रता कहलाते हैं । वे ही विकल्परहित समाधि-स्वरूपलीनता के समय, निश्चय से एकाग्र कहलाते हैं । वही दूसरे नामों की अपेक्षा परम साम्य है । वही परम साम्य अन्य पर्याय नामों-दूसरे नामों की अपेक्षा शुद्धोपयोग लक्षण श्रामण्य, दूसरा नाम मोक्षमार्ग जानना चाहिये । उस मोक्षमार्ग का 'सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र-तीनों की एकरूपता मोक्षमार्ग है' -- इसप्रकार भेद स्वरूप होने से, पर्याय प्रधान व्यवहारनय से निर्णय होता है । 'एकाग्रता मोक्षमार्ग है' -- इसप्रकार अभेद स्वरूप होने से, द्रव्य प्रधान निश्चयनय से निर्णय होता है । समस्त वस्तु-समूह के ही भेदाभेदात्मक होने से निश्चय-व्यवहार- दोनों मोक्षमार्गों का प्रमाण से भी निश्चय होता है- ऐसा अर्थ है ॥२७७॥ इसप्रकार निश्चय-व्यवहार संयम के प्रतिपादन की मुख्यता से तीसरे स्थल में चार गाथायें पूर्ण हुईं । (अब मोक्षमार्ग के उपसंहार परक दो गाथाओं वाला चौथा स्थल प्रारम्भ होता है ।) |