+ धर्मादि द्रव्यों की प्रदेश व्यवस्था - -
धर्माधर्मैकजीवानां प्रदेशानामसंख्यया ।
अवष्टब्धो नभोदेश: प्रदेश: परमाणुना ॥68॥
अन्वयार्थ : परमाणुना अवष्टब्धः नभोदेशः प्रदेशः, धर्म-अधर्म-एक जीवानां प्रदेशानां (संख्या) असंख्यया ।
परमाणु से आकाश का एक प्रदेश घिरा हुआ है । धर्म, अधर्म और एक जीव, इन द्रव्यों के (इन प्रत्येक द्रव्य के) असंख्यात प्रदेशों से आकाश का स्थान अवरुद्ध (घिरा हुआ) है ।