
सर्वजन्मविकाराणामभावे तस्य तत्त्वतः ।
न मुक्तो जायतेऽमुक्तोऽमुख्योऽज्ञानमयस्तथा ॥474॥
अन्वयार्थ : तस्य तत्त्वत: सर्वजन्मविकाराणां अभावे मुक्त: अमुक्त: अमुख्य: तथा अज्ञानमय: न जायते ।
आत्मा के सर्व संसार-विकारों का वस्तुतः अभाव हो जाने पर जो जीव मुक्त अर्थात् सिद्ध आत्मा हो जाता है, वह परमात्मा फिर कभी अमुक्त अर्थात् संसार पर्याय का धारक संसारीजीव नहीं होता, न साधारण प्राणी बनता है और न अज्ञानरूप ही परिणत होता है ।