
धर्माधर्मौ स्थितौ व्याप्य लोकाकाशमशेषकम् ।
व्योमैकांशादिषु ज्ञेया पुद्गलानामवस्थिति: ॥72॥
अन्वयार्थ : धर्माधर्मौ अशेषकं लोकाकाशं व्याप्य स्थितौ । पुद्गलानां अवस्थिति: व्यो-एक-अंशादिषु ज्ञेया ।
धर्म, अधर्म-दोनों द्रव्य संपूर्ण लोकाकाश में व्यापकर तिष्ठते हैं । पुद्गलों का अवस्थान आकाश द्रव्य के एक आदि अंश में जानना चाहिए ।