
स्कन्धो देश: प्रदेशोऽणुश्चतुर्धा पुद्गलो मत: ।
समस्तमर्धर्धार्धविभागमिमं विदु: ॥78॥
अन्वयार्थ : स्कन्ध:, देश:, प्रदेश:, अणु: पुद्गल: चतुर्धा मत: । इमं समस्तम् अर्ध् अर्धार्ध् अविभागं विदु: ।
पुद्गलद्रव्य स्कन्ध, देश, प्रदेश और अणु इसतरह चार प्रकार का माना गया है । इस चतुर्विध समस्त पुद्गल को क्रमशः सकल, अर्ध, अर्धार्ध और अविभागी कहते हैं ।