+ सांसारिक सुख को सुख माननेवाला मिथ्याचारित्री है - -
सांसारिकं सुखं सर्वं दु:खतो न विशिष्यते ।
यो नैव बुध्यते मूढ़: स चारित्री न भण्यते ॥145॥
अन्वयार्थ : सांसारिकं सर्वं सुखं दु:खत: न विशिष्यते ।(एतत् तत्त्वं) य: न एव बुध्यते स: मूढ: चारित्री न भण्यते ।
'संसार का सम्पूर्ण सुख और दुःख - इनमें कोई अंतर नहीं', जो इस तत्त्व को नहीं समझता, वह मूढ़ चारित्रवान नहीं है; ऐसा समझना चाहिए ।