
जचंदछाबडा :
चारित्र निश्चय-व्यवहार के भेद से दो भेदरूप है, महाव्रत--समिति--गुप्ति के भेद से कहा है, वह व्यवहार है । इसमें प्रवृत्ति-रूप क्रिया शुभ-कर्मरूप बंध करती है और इन क्रियाओं में जितने अंश निवृत्ति है । (अर्थात् उसीसमय स्वाश्रयरूप आंशिक निश्चय--वीतराग भाव है) उसका फल बंध नहीं है, उसका फल कर्म की एकदेश निर्जरा है । सब कर्मों से रहित अपने आत्म-स्वरूप में लीन होना वह निश्चय-चारित्र है, इसका फल कर्म का नाश ही है, वह पुण्य-पाप के परिहाररूप निर्विकल्प है । पाप का तो त्याग मुनि के है ही और पुण्य का त्याग इस प्रकार है -- शुभ-क्रिया का फल पुण्य-कर्म का बंध है उसकी वांछा नहीं है, बंध के नाश का उपाय निर्विकल्प निश्चय-चारित्र का प्रधान उद्यम है । इस प्रकार यहाँ निर्विकल्प अर्थात् पुण्य-पाप से रहित ऐसा निश्चय-चारित्र कहा है । चौदहवें गुणस्थान के अंत समय में पूर्ण चारित्र होता है, उससे ही मोक्ष होता है ऐसा सिद्धांत है ॥४२॥ |