+ जीव और पुद्गल के जुदे-जुदे लक्षण -
((छंद : छपै))
जीव ज्ञानगुन सहित, आपगुन-परगुन-ज्ञायक ।
आपा परगुन लखै, नांहि पुग्गल इहि लायक ॥
जीवदरव चिद्रूप सहज, पुदगल अचेत जड़ ।
जीव अमूरति मूरतीक, पुदगल अंतर बड़ ॥
जब लग न होइ अनुभौ प्रगट, तब लग मिथ्यामति लसै ।
करतार जीव जड़ करमको, सुबुधि विकास यहु भ्रम नसै ॥६॥