
स्वरूपमात्मनो भाव्यं परद्रव्य-जिहासया ।
न जहाति परद्रव्यमात्मरूपाभिभावकः ॥282॥
अन्वयार्थ : परद्रव्य-जिहासया आत्मन: स्वरूपं भाव्यं। परद्रव्यं न जहाति आत्मरूप-अभिभावक: ।
अपने संयोग में प्राप्त परद्रव्य के त्याग की भावना से निज आत्म-स्वरूप की भावना भानी चाहिए । जो परद्रव्यों को नहीं छोड़ते , वे अपने शुद्धात्मस्वरूप का अनादर करते हैं ।