
यत्रासत्यखिलं ध्वान्तमुद्द्योतः सति चाखिलः ।
अस्त्यपि ध्वान्तमुद्द्योतस्तज्ज्योतिः परमात्मनः ॥501॥
अन्वयार्थ : यत्र असति अखिलं ध्वान्तं च सति अखिल: उद्योत: । ध्वान्तं अपि उद्योत: अस्ति, तत् आत्मन: परं ज्योति: ।
जिसके विद्यमान न होनेपर सब अंधकार है अर्थात् सब ज्ञेय ज्ञात नहीं होते और विद्यमान होनेपर सब उद्योतरूप है अर्थात् लोकालोक में व्याप्त अनंततानंत ज्ञेय युगपत / एकसाथ विशदरूप से ज्ञात होते हैं; इतना ही नहीं अंधकार भी उद्योतरूप से परिणत हो जाता है अर्थात् अंधकार भी अंधकाररूप से जानने में आता है, वह आत्मा की परमज्योति अर्थात् केवलज्ञान है ।