+ आत्मा को लक्षण द्वारा जान -
बे ते चउ पंच वि णवहँ, सत्तहँ छह पंचाहँ
चउगुण-सहियउ सो मुणह, एयइँ लक्खण जाहँ ॥76॥
दो तीन चउ अर पाँच नव अर सात छह अर पाँच फिर
अर चार गुण जिसमें बसें उस आतमा को जानिए ॥
अन्वयार्थ : [बे ते चउ पंच वि णवहँ] दो, तीन, चार, पाँच, नौ, [सत्तहँ छह पंचाहँ] सात, छह, पाँच और [चउगुण-सहियउ सो मुणह] चार गुण सहित [एयइँ लक्खण जाहँ] ये लक्षण जिसके हैं (उस आत्मा को जानो)