
अवमौदर्यात्साध्यं विविक्तशय्यासनाद्विशेषेण ।
अध्ययनं साध्यानं मुमुक्षुमुख्याः परं तपः कुर्युः ॥13॥
मोक्षार्थी नित करें, ऊनोदर, विविक्त शयनासनों ।
से साध्य अध्ययन ध्यान आदि आत्म साधक बहु तपों ॥१६.१३॥
अन्वयार्थ : जो पुरुष मुमुक्षुओं में मुख्य हैं; बहुत जल्दी मोक्ष जाना चाहते हैं; उन्हें चाहिए कि वे अवमौदर्य और विविक्त-शैयासन की सहायता से निष्पन्न ध्यान के साथ अध्ययन, स्वाध्यायरूप परम तप का अवश्य आराधन करें ।