इहलोइय परलोइय दोसा जे होंति अलियवयणस्स ।
कक्कसवयणादीण वि दोसा ते चेव णादव्वा॥857॥
झूठ बोलनेवाले को दोनों भव में होते जो दोष ।
कर्कश आदि वचन कहनेवाले को भी होते सब दोष॥857॥
अन्वयार्थ : इस जन्म में और परजन्म में जो दोष असत्यवादी के होते हैं, वे सर्व ही दोष कर्कशवचनादि बोलने वाले के भी होते हैं - ऐसा जानना ।

  सदासुखदासजी