
इहलोए वि महल्लं दोसं कामस्स वसगदो पत्तो ।
कालगदो वि य पच्छा कडारपिंगो गदो णिरयं॥941॥
इसी जन्म में महादोष का भागी हुआ काम-वश हो ।
वह कडारपिंग मृत्यु प्राप्त कर गया नरक में दुःख भोगे॥941॥
अन्वयार्थ : काम के वशी हुआ कडारपिंग नामक मंत्री का पुत्र इस लोक में महान दु:ख को प्राप्त हुआ, पश्चात् मरण करके नरक को प्राप्त हुआ ।
सदासुखदासजी