
व्याघे्रणाऽऽघ्रातकायस्य, मृगशावस्य निर्जने ।
यथा न शरणं जन्तोः, संसारे न तथापदि ॥46॥
विपिन में पकड़ा गया मृग-शिशु जैसे व्याघ्र से ।
कोई शरण उसको नहीं, त्यों जीव को संसार में॥
अन्वयार्थ : अत्यन्त निर्जन वन में जिस मृग के बच्चे का शरीर व्याघ्र ने अत्यन्त तीव्रता के साथ पकड़ लिया है - ऐसे मृग के बच्चे को बचाने में जैसे कोई समर्थ नहीं है; उसी प्रकार इस संसार में आपत्ति के आने पर, जीव को कोई इन्द्र-अहमिन्द्र आदि बचा नहीं सकते, इसलिए भव्य जीवों को धर्म के सिवाय अन्य कोई भी रक्षक नहीं समझना चाहिए ।