+ श्री श्रेयांसनाथ तीर्थंकर की स्तुति -
जगत्त्रये श्रेय इतो ह्ययादिति,
प्रसिद्धनामा जिन एष वन्द्यते ।
यतो जनानां बहुभक्तिशालिनां,
भवन्ति सर्वे सफला मनोरथा: ॥11॥
जग का हो कल्याण अत: तव, श्रेयोनाथ सुनाम प्रसिद्ध ।
आप कृपा से गाढ़ भक्तिमय, भविजन के सब मनरथ सिद्ध॥
अन्वयार्थ : श्री श्रेयोनाथ (श्रेयांसनाथ) भगवान से तीन लोक के समस्त कल्याण की प्राप्ति होती है, इसलिए इनका नाम श्रेयोनाथ नाम से प्रसिद्ध है तथा जो भव्य जीव, इन श्री श्रेयोनाथ भगवान के प्रति गाढ़ भक्ति से सहित होते हैं; उन भव्य जीवों के समस्त मनोरथ, इन्हीं भगवान की कृपा से सिद्ध होते हैं ।